केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह कल दिन के लगभग 1:30 बजे रांची पहुंचेंगे और भाजपा की विस्तृत कार्यसमिति की बैठक में हिस्सा लेंगे। रांची के धुर्वा स्थित प्रभात तारा मैदान आयोजित पार्टी की विस्तृत कार्यसमिति की बैठक में श्री शाह पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ संवाद करेंगे और आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर रणनीति तैयार करेंगे। इससे पहले झारखंड से चुनाव जीतने वाले सांसदों का वे अभिनंदन करेंगे। श्री शाह लगभग छह घंटे तक रांची में रहेंगे। इसके बाद वे पुणे के लिए रवाना हो जायेंगे।
Site Admin | July 19, 2024 7:35 PM
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह कल रांची पहुंचेंगे