केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने नक्सल मोर्चे पर मिली अब तक की सफलता पर छत्तीसगढ़ सरकार की प्रशंसा की है। उन्होंने कहा कि राज्य में भाजपा की सरकार बनने के बाद बीते साढ़े चार महीने में एक सौ बारह माओवादी मारे गए हैं। वहीं, लगभग तीन सौ पचहत्तर माओवादियों ने आत्मसमर्पण किया है। इसके अलावा एक सौ तिरपन माओवादी गिरफ्तार किए गए हैं। श्री शाह ने कहा कि डबल इंजन की सरकार नक्सलवाद के खिलाफ मजबूती से लड़ाई लड़ रही है।
गृह मंत्री द्वारा छत्तीसगढ़ सरकार की प्रशंसा करने पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने श्री शाह का आभार जताया है। अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर उन्होंने लिखा है कि केन्द्र सरकार के कुशल मार्गदर्शन में हम नक्सल समस्या के स्थायी समाधान की ओर आगे बढ़ रहे हैं।
Site Admin | May 16, 2024 8:03 PM
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने नक्सल मोर्चे पर मिली अब तक की सफलता पर छत्तीसगढ़ सरकार की प्रशंसा की