केंद्रीय कृषि मंत्री और झारखंड विधानसभा चुनाव प्रभारी शिवराज सिंह चौहान आज रांची पहुंचे। रांची पहुंचने पर बिरसा मुंडा हवाई अड्डे पर रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने केंद्रीय मंत्री का स्वागत किया। पार्टी की ओर से चलाए जा रहे हैं अभिनंदन सह संकल्प सभा में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होने के लिए चुनाव प्रभारी शिवराज सिंह चौहान एकदिवसीय दौरे पर रांची आए हुए हैं। अबसे थोड़ी देर बाद वह रांची के खिजरी विधानसभा क्षेत्र में आयोजित समारोह में हिस्सा लेंगे। एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बातचीत में चुनाव प्रभारी शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि वह झारखंड की धरती को नमन करते हैं। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव की तैयारी में पार्टी जुट गई है।
Site Admin | July 14, 2024 8:45 PM
केंद्रीय कृषि मंत्री और झारखंड विधानसभा चुनाव प्रभारी शिवराज सिंह चौहान आज रांची पहुंचे