गृह मंत्रालय ने कहा है कि वह केंद्रीकृत लोक शिकायत निवारण और निगरानी प्रणाली में सार्वजनिक शिकायतों का समय पर निवारण सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। मंत्रालय ने एक वक्तव्य में कहा कि वह शिकायत निवारण आकलन सूचकांक में 2023-24 के दौरान लगातार शीर्ष 10 मंत्रालयों में रहा है, शिकायत निवारण आकलन सूचकांक के सभी 15 सूचकों में अच्छा प्रदर्शन किया है। 2023-24 के दौरान मंत्रालय ने 30 दिनों के मानक के मुकाबले 8 दिनों के औसत निवारण समय के साथ 48 हजार आठ सौ सैंतीस सार्वजनिक शिकायत मामलों का निवारण करके असाधारण रूप से अच्छा प्रदर्शन किया है।
Site Admin | March 15, 2024 9:17 PM
केंद्रीकृत लोक शिकायत निवारण और निगरानी प्रणाली में सार्वजनिक शिकायतों का समय पर निवारण सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है गृह मंत्रालय