May 11, 2024 7:48 PM

printer

कुशीनगरः जिला कृषि विज्ञान केंद्र ने मशरूम का बीज पैदा करने में सफलता पाई

कुशीनगर जिले के किसान भी अब मशरूम की खेती कर अच्छा लाभ कमा सकते हैं। जिला कृषि विज्ञान केंद्र ने किसानों की रुचि देखते हुए मशरूम का बीज पैदा करने में सफलता पाई है।
कुशीनगर जिले के कृषि विज्ञान केन्द्र सरगटिया करनपट्टी में लैब में मशरूम स्पॉन यानी मशरूम का बीज तैयार करने में बड़ी सफलता हासिल की है। कृषि विज्ञान केन्द्र के प्रभारी डॉ0 अशोक राय ने बताया कि वैज्ञानिकों ने शुरुआती असफलताओं के बाद कड़ी मेहनत से ढींगरी प्रजाति के मशरूम स्पॉन बनाने में कामयाबी हासिल की है। उन्होंने बताया कि अब जिले के किसान मशरूम की खेती के लिए स्पॉन प्राप्त कर सकता है और यदि किसान चाहते हैं तो उन्हें यहीं प्रशिक्षण भी दिया जायेगा।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला