कुवैत के मंगाफ शहर में बीते बुधवार की सुबह एक बहुमंजिली इमारत में लगी आग में झुलस कर मरने वाले प्रदेश के तीन नागरिकों के शवों को मुख्यमंत्री के निर्देश पर विदेश मंत्रालय के प्रयास से उनके निवास स्थान पर पहुंचा दिया गया है। मरने वालों में गोरखपुर जिले के गुलरिहा इलाके के भम्मौर गांव के निवासी जयराम गुप्ता, गोरखनाथ इलाके के जटेपुर उत्तरी निवासी अंगद गुप्ता और वाराणसी के रहने वाले प्रवीण मावध सिंह शामिल हैं।
Site Admin | June 15, 2024 8:27 PM
कुवैत आग में झुलस कर मरने वाले प्रदेश के तीन नागरिकों के शवों को उनके निवास स्थान पहुंचाया गया