किर्गिस्तान के विदेश मंत्रालय ने बताया है कि बिश्केक शहर में स्थिति शांत और पूरी तरह नियंत्रण में है। सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा शांति और स्थिरता बनाए रखने के लिए सभी आवश्यक उपाय किए गए हैं। विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि विनाशकारी ताकतें जानबूझकर किर्गिज़ गणराज्य की स्थिति के बारे में विदेशी मीडिया और सोशल नेटवर्क, खासकर पाकिस्तान में झूठी और गलत जानकारी फैला रही हैं। मंत्रालय ने मीडिया और ब्लॉगर समुदाय से अनुरोध किया है कि वे केवल आधिकारिक और पुष्ट जानकारी ही दें।
Site Admin | May 18, 2024 8:27 PM
किर्गिस्तान के विदेश मंत्रालय ने बताया है कि बिश्केक शहर में स्थिति शांत और पूरी तरह नियंत्रण में