केंद्रीय कृषि मंत्री और प्रदेश भाजपा के विधानसभा चुनाव प्रभारी शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि कार्यकर्त्ता भारतीय जनता पार्टी के प्राण हैं। ऐसे कार्यकर्ताओं के बीच आकर बेहद ख़ुशी महसूस होती है। श्री चौहान आज अपने रांची दौरे के क्रम में पार्टी के धुर्वा मंडल अध्यक्ष के आवास पर भोजन करने के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने यह भी कहा कि झारखण्ड में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों में पार्टी जुट गई है। इस दौरान उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से विधानसभा चुनाव में हेमंत सोरेन सरकार को उखाड़ फेंकने का आह्वान किया।
श्री चौहान ने खिजरी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत धुर्वा में आयोजित समारोह को भी सम्बोधित किया। इस दौरान केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, रांची के पूर्व सांसद रामटहल चौधरी, खिजरी विधानसभा के पूर्व विधायक रामकुमार पाहन और महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष आरती कुजूर समेत पार्टी के अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Site Admin | July 14, 2024 8:15 PM
कार्यकर्त्ता भारतीय जनता पार्टी के प्राण हैंः शिवराज सिंह चौहान