कारगिल विजय दिवस के रजत जयंती के अवसर पर कल 26 जुलाई को रायपुर के डब्ल्यू.आर.एस. कॉलोनी स्थित केन्द्रीय विद्यालय में चित्र प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा। यह प्रदर्शनी सूचना और प्रसारण मंत्रालय की मीडिया इकाई और केंद्रीय संचार ब्यूरो रायपुर द्वारा लगाई जा रही है। यह चित्र प्रदर्शनी आम लोगों के लिए सुबह ग्यारह बजे से अपराह्न चार बजे तक निःशुल्क उपलब्ध रहेगी। प्रदर्शनी के साथ ही साथ अन्य कई गतिविधियां जैसे चित्रकला प्रतियोगिता, भाषण प्रतियोगिता आदि आयोजित किए जाएंगे, जिसमें विद्यालयीन छात्र-छात्राएं और एन.सी.सी. कैडेट्स शामिल होंगे।
Site Admin | July 25, 2024 7:45 PM
कारगिल विजय दिवस के रजत जयंती के अवसर पर कल 26 जुलाई को चित्र प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा