राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने आज कानपुर के छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय में आंगनबाड़ी प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। राज्यपाल ने कानपुर देहात के 100 और कानपुर नगर के 60 आंगनबाड़ी केन्द्रों को सुविधा संपन्न बनाने के लिये आवश्यक वस्तुओं की किट वितरित कीं। इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि पूरे देश में विश्वविद्यालय और आंगनबाड़ी केन्द्रों को जोड़ने की मुहिम की शुरुआत की गयी थी, जिससे आंगनबाड़ी केंद्र अपनी भूमिकाओं को और प्रभावशाली बना सकें। इस पहल में हम सफल होते हुए दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी केन्द्रों को अधिक से अधिक सुविधा युक्त बनाने के लिये सी०एस०आर० फण्ड का प्रयोग किया जाना चाहिए।
News On AIR | September 29, 2023 9:53 PM | राज्यपाल आंगनबाड़ी प्रषिक्षण कार्यक्रम
कानपुर : राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय में आंगनबाड़ी प्रशिक्षण कार्यक्रम का किया शुभारम्भ