August 26, 2024 8:04 AM

printer

काठमांडू में दक्षिण एशियाई फुटबॉल संघ-सैफ की अंडर-20 प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में भारतीय पुरुष राष्‍ट्रीय टीम का मुकाबला बांग्‍लादेश से

काठमांडू में आज दक्षिण एशियाई फुटबॉल संघ-सैफ की अंडर-20 प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में भारतीय पुरुष राष्‍ट्रीय टीम का बांग्‍लादेश से मुकाबला होगा। यह मैच काठमांडू के ए.एन.एफ.ए. कॉम्‍पलेक्‍स में भारतीय समय के अनुसार, आज दिन में दो बजकर 45 मिनट पर शुरू होगा। इस प्रतियोगिता में भूटान और मालदीव पर विजय हासिल करके समूह-बी में शीर्ष स्‍थान पर रही भारतीय टीम सेमीफाइनल में पहुंची है। भारतीय टीम के मुख्‍य कोच रंजन चौधरी ने कहा है कि बांग्‍लादेश की टीम इस प्रतियोगिता में पारंपरिक रूप से सबसे मजबूत टीमों में से एक है और हमें आज अपना सर्वश्रेष्‍ठ प्रदर्शन करना होगा। 

 

 

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला