प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि कांग्रेस ने अपने नारों से लेकर हर काम अर्बन नक्सलियों को ठेके पर दे दिए हैं। इसलिए अब इस पार्टी को फिर मौका मिला तो यह देश के विकास की रफ्तार को रोक देगी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज भोपाल के जंबूरी मैदान पर आयोजित भाजपा कार्यकर्ता महाकुंभ को संबोधित कर रह थे। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद मध्य प्रदेश में लंबे समय तक कांग्रेस का ही शासन रहा लेकिन कांग्रेस ने साधन संपन्न मध्य प्रदेश को बीमारू बना दिया। कांग्रेस ने 50 साल पहले 'गरीबी हटाओ' का नारा दिया था, क्या कांग्रेस ने अपना वादा पूरा किया? भाजपा सरकार के 5 साल में ही देश में साढ़े 13 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकले हैं। करीब 10 लाख पार्टी कार्यकर्ताओं में नया जोश भरते हुए उन्होंने कहा कि ये जनसैलाब भाजपा के बुलंद हौसले को दिखा रहा है।
News On AIR | September 25, 2023 4:53 PM | Madhya Pradesh | MP NEWS | PM Narendra Modi | भाजपा का
कांग्रेस ने अपने नारों से लेकर हर काम अर्बन नक्सलियों को ठेके पर दे दिए हैं–प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी