April 4, 2024 12:10 PM

printer

कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने हेमा मालिनी पर की कथित रूप से अपमानजनक टिप्पणी, भाजपा ने की निंदा

भारतीय जनता पार्टी ने पार्टी सांसद हेमा मालिनी पर कथित रूप से अपमानजनक टिप्‍पणी करने पर कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला की निंदा की। नई दिल्‍ली में मीडिया से बातचीत में पार्टी प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी द्वारा यह भारतीय राजनीति में महिलाओं की गरिमा का अनादर और अपमान करने का एक नया स्तर है।

उन्होंने आरोप लगाया है कि यह महज एक कांग्रेस नेता का बयान नहीं है बल्कि महिलाओं के सम्मान को लेकर कांग्रेस पार्टी की सोची-समझी कायरतापूर्ण मानसिकता है।

इस बीच कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि उनका इरादा हेमा मालिनी का अपमान या उन्हें ठेस पहुंचाने का नहीं था। सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है जिसमें रणदीप सुरजेवाला सांसद हेमा मालिनी के बारे में कुछ आपत्तिजनक टिप्पणी करते नजर आ रहे हैं।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला