May 7, 2024 12:44 PM

printer

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने मतदान परिणामों के साथ कथित छेड़छाड़ पर चिंता व्यक्त की

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने मतदान परिणामों के साथ कथित छेड़छाड़ पर चिंता व्यक्त की है। आई.एन.डी.आई. गठबंधन के नेताओं को लिखे एक पत्र में श्री खड़गे ने कहा कि निर्वाचन आयोग द्वारा पहले और दूसरे चरण के लिए अंतिम मतदान प्रतिशत जारी करने में अत्यधिक देरी आंकड़ों की गुणवत्ता पर संदेह पैदा करती है। उन्होंने कहा कि आयोग को न केवल निर्वाचन क्षेत्र के आंकड़े जारी करने चाहिए थे, बल्कि प्रत्येक मतदान केंद्र में मतदान के आंकड़े भी जारी करने चाहिए थे। श्री खड़गे ने आरोप लगाया कि भाजपा पहले दो चरणों में घटते चुनावी नतीजों से चिंतित है। 

 
 
सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला