छत्तीसगढ़ के कवर्धा से अमरकंटक के लिए आज से नॉन स्टॉप वातानुकूलित बस सेवा शुरू हो गई है। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कवर्धा से बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह बस प्रतिदिन कवर्धा से सुबह आठ और रात दस बजे तथा अमरकंटक से शाम पांच और रात नौ बजे रवाना होगी। गौरतलब है कि धार्मिक-पर्यटन की दृष्टि से इस बस सेवा की शुरूआत की गई है।
Site Admin | July 20, 2024 8:59 PM
कवर्धा से अमरकंटक के लिए आज से नॉन स्टॉप वातानुकूलित बस सेवा शुरू