July 7, 2024 5:30 PM

printer

कल से 28 जुलाई तक भारतीय वायु सेना की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं

भारतीय वायु सेना के विंग कमांडर एपी रेड्डी और केंद्र भर्ती अधिकारी विरेंद्र रेड्डी ने कल खूंटी के बिरसा कॉलेज में छात्र-छात्राओं को बताया कि भारतीय वायुसेना के अग्निवीर वायु पद में भर्ती के लिए उम्मीदवार कल से 28 जुलाई तक भारतीय वायु सेना की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

 

उन्होंने बताया कि भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के लिए 12वीं कक्षा या इसके समकक्ष परीक्षा के विज्ञान संकाय में गणित, भौतिक और अंग्रेजी विषय के साथ कला और वाणिज्य संकाय में किसी भी विषय पर 50 फीसदी अंकों के साथ अंग्रेजी विषय में भी 50 फीसदी अंक होना अनिवार्य है।

 

इसके अलावा तीन वर्षीय इंजीनियरिंग डिप्लोमा धारक या दो वर्षीय वोकेशनल कोर्स पास उम्मीदवार भी आवेदन के लिए पात्र हैं।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला