प्रदेश में भी कल से गणेशोत्सव शुरु हो रहा है। राजधानी भोपाल सहित सभी जिलों में गणेशोत्सव को लेकर तैयारियां जोर-शोर से की जा रही है। हर बार की तरह इस बार भी लोगों से मिट्टी के पर्यावरण अनुकूल प्रतिमाएं स्थापित करने की अपील की गई है। शिवपुरी से हमारे संवाददाता ने बताया है कि शहर में ही 50 से अधिक स्थानों पर गणेश पंडाल सजेंगे। इस दौरान कल धूम-धाम से गणेश प्रतिमाओं की स्थापना होगी। उधर, जबलपुर के नेताजी सुभाषचंद्र बोस सेंट्रल जेल में कैदियों ने 300 ईको फ्रेंडली गणेश मूर्तियां बनाई हैं। ये सभी मूर्तियां मिट्टी, गोबर और तुलसी के बीजों से बनाई गई है। इनमें प्राकृतिक रंगों का उपयोग किया गया है। इनकी बिक्री के लिए सेंट्रल जेल के बाहर स्टॉल लगाया गया हैं। भिंड में भी गणेशोत्सव को लेकर तैयारियां जारी हैं। यहां खास तौर से कुण्डेश्वर महादेव मन्दिर में श्रीगणेश महोत्सव को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। अशोकनगर के बाजारों में गणेश की आकर्षक प्रतिमाएं बिक रही हैं, जिला मुख्यालय पर लगभग 20 स्थान पर भगवान गणेश की स्थापना की जाएगी तथा झांकियां राखी जाएंगी
News On AIR | September 18, 2023 7:19 PM | Madhya Pradesh | MP NEWS
कल से शुरु होगा गणेशोत्सव