कल रविवार को गुरू पूर्णिमा है। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के सभी शासकीय और अशासकीय विद्यालयों में बाईस जुलाई को विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस संबंध में स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों में कहा गया है कि गुरू पूर्णिमा उत्सव का गरिमामय आयोजन साधु-संतों, गुरूजनों, शिक्षकों, सेवानिवृत्त शिक्षकों और पूर्व छात्राआें सहित गणमान्य लोगों की उपस्थिति में किया जाए। इस दौरान सरस्वती वंदना, गुरू वंदना, दीप प्रज्वलन के साथ ही गुरूजनों और शिक्षकों का सम्मान किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान प्राचीनकाल में प्रचलित गुरूकूल व्यवस्था और उसका भारतीय संस्कृति पर प्रभाव विषय पर निबंध लेखन तथा शिक्षकों और विद्यार्थियों द्वारा गुरू संस्मरण पर संभाषण भी होगा।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रदेशवासियों को गुरू पूर्णिमा की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।
Site Admin | July 20, 2024 8:59 PM
कल रविवार को गुरू पूर्णिमा है