झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी और झामुमो नेता कल्पना मुर्मू सोरेन ने आज गांडेय विधान सभा उपचुनाव के लिए गिरिडीह समाहरणालय में निर्वाची पदाधिकारी गुलाम समदानी के समक्ष नामांकन पत्र दाखिल किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री चंपई सोरेन, मंत्री आलमगीर आलम, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर समेत महागठबंधन के कई वरिष्ठ नेता उपस्थित थे।
Site Admin | April 29, 2024 4:11 PM
कल्पना मुर्मू सोरेन ने गांडेय विधान सभा उपचुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल किया