September 21, 2024 9:11 PM | ira

printer

कलिकेश नारायण सिंह देव भारतीय राष्ट्रीय राइफल संघ के नये अध्यक्ष बन गए हैं

कलिकेश नारायण सिंह देव भारतीय राष्ट्रीय राइफल संघ के नये अध्यक्ष बन गए हैं उन्होंने वी के धाल को आज दिल्‍ली में हुए चुनाव में 36 के मुकाबले 21 मतों से हराया।

      पिछले वर्ष अप्रैल में रनिंदर के इस्तीफे के बाद से राइफल संघ का कामकाज इसके वरिष्ठ उपाध्यक्ष कलिकेश देख रहे थे। उनके कार्यवाहक प्रमुख रहते भारत ने पेरिस ओलंपिक में निशानेबाजी में तीन पदक जीते। कलिकेश वर्ष 2025 तक भारतीय राष्ट्रीय राइफल संघ के अध्यक्ष रहेंगे।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला