April 8, 2024 9:43 PM

printer

कर्नाटक में लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के मतदान में कुल 247 उम्मीदवार मैदान में

कर्नाटक में लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण की 14 सीटों के लिए आज नामांकन वापसी के बाद 247 उम्मीदवार मैदान में बचे हैं। इनमें से 226 पुरुष और 21 महिला उम्मीदवार हैं। बेंगलुरु दक्षिण संसदीय सीट पर सबसे ज्यादा 29 उम्मीदवार हैं और दक्षिण कन्नड़ सीट पर सबसे कम नौ उम्मीदवार हैं। प्रमुख उम्मीदवारों में भाजपा से तेजस्वी सूर्या, सोमन्ना, डॉ. सी.एन. मंजूनाथ और पी.सी. मोहन, कांग्रेस से डी.के. सुरेश, मंसूर अली खान, के.वी. गौतम और सौम्या रेड्डी और जनता दल-एस से एच.डी. कुमारस्वामी शामिल हैं।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला