करमा महोत्सव को लेकर पूरे राज्य में उत्साह का महौल

आज प्रकृति पर्व करमा है। इसे लेकर पूरे राज्य में उत्साह का महौल है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने देशवासियों को करम पर्व की बधाई दी है। उन्होंने कहा कि यह लोक पर्व भाई-बहन के अटूट स्नेह और मानवता द्वारा प्रकृति के प्रति सम्मान व्यक्त करने का पर्व है। कामना है कि यह उत्सव हमारे आपसी रिश्तों को मजबूत करे और हमें पर्यावरण के प्रति संवेदनशील बनाए। राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन, केंद्रीय जनजातीय मंत्री अर्जुन मुंडा और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने समस्त राज्यवासियों को करमा पूजा की शुभकामनाएं दी है। 

कोडरमा के डोमचांच के सीएम हाई स्कूल मैदान में करमा महोत्सव का आयोजन किया गया है। घटवार आदिवासी महासभा की ओर से आयोजित करमा महोत्सव में महिलाएं  करम डाल की पूजा कर प्रकृति और अपने भाई की रक्षा के लिए वरदान मांग रही है। करमा महोत्सव को लेकर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जा रहा है। करमा महोत्सव कार्यक्रम में कांग्रेस नेता बंधु तिर्की भी शामिल हुए। उन्होंने कहा कि करम डाल की पूजा कर बहनें अपने भाई की रक्षा के साथ-साथ प्रकृति की सुरक्षा का संकल्प लेती है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला