आदिवासियों के बीच उद्यमशीलता विकसित करने के उद्देश्य से कनफेडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्रीज, सीआइआइ ने आज राजधानी रांची में ट्राइबल इंटर्नशिप सबमिट का आयोजन किया। इसमें राज्यभर के आदिवासी उद्यमियों ने हिस्सा लिया। इस अवसर पर सीआइआइ झारखंड के अध्यक्ष उज्जवल चक्रवर्ती ने बताया कि ऐसे प्रोग्राम के माध्यम से उद्यमियों के लिए मंच, एक्सपर्ट और फंड की व्यवस्था कराई जाती है। मौके पर इंडियन ट्राईबल चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के राष्ट्रीय महासचिव बसंत तिर्की ने बताया कि भारत सरकार का एमएसएमई में ट्राइबल हब का भी गठन किया गया है और यह इकाई आदिवासियों को उद्योग और व्यापार के क्षेत्र में आगे बढ़ाने का काम करती है।
News On AIR | September 15, 2023 9:42 PM | झारखंड शिल्पी आदिवासी समिट
कनफेडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्रीज ने रांची में ट्राइबल इंटर्नशिप सबमिट का किया आयोजन