राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहा है कि कई क्षेत्रों में भीषण गर्मी की स्थिति से लोगों को बहुत संकट का सामना करना पड़ रहा है। राष्ट्रपति ने कहा कि प्रचंड गर्मी के कारण कई लोगों के मरने की खबर सुनकर बहुत दुख हुआ है। एक सोशल मीडिया पोस्ट में राष्ट्रपति मुर्मु ने कहा कि विभिन्न स्तरों पर प्रशासन ने स्थिति से निपटने के उपाय किए हैं और भीषण गर्मी से प्रभावित लोगों की मदद करने के लिए कई कदम उठाए हैं। नागरिक समाज भी राहत प्रदान करने के लिए सदैव आगे रहता है। राष्ट्रपति ने आशा व्यक्त की कि श्रमिकों, किसानों, ड्यूटी पर जाने वाले अधिकारियों और बड़े पैमाने पर लोगों को यथासंभव गर्मी के तनाव से बचाया जाएगा। उन्होंने आवश्यक सुरक्षात्मक उपायों को लेकर जागरूकता बढ़ाने तथा जलवायु संकट के मूल कारणों का समाधान करने पर बल दिया।
Site Admin | June 1, 2024 9:09 PM
कई क्षेत्रों में भीषण गर्मी की स्थिति से लोगों को बहुत संकट का सामना करना पड़ रहा है- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू