August 6, 2024 5:48 PM

printer

औरंगाबाद और आरा के कई प्रखंड क्षेत्रों में सोन नदी के जलस्तर में बढ़ोतरी से दो दर्जन से अधिक गांवों में बाढ़ का पानी फैल गया है

औरंगाबाद और आरा के कई प्रखंड क्षेत्रों में सोन नदी के जलस्तर में बढ़ोतरी से दो दर्जन से अधिक गांवों में बाढ़ का पानी फैल गया है। इन स्थानों पर बाढ़ में फंसे लोगों को एनडीआरएफ और जिला प्रशासन की मदद से सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। पटना जिले के दनियांवां में धोबा नदी भी उफान पर है। इसके चलते फतुहा में दो स्थानांे पर धोबा का तटबंध टूट गया है।

 

वहीं, सैंकड़ों एकड़ में लगी धान की फसल डूबने के साथ की कई स्थानों पर बाढ़ का पानी फैल गया है। झारखंड के घोड़ा घाट वियर का फॉलिंग शटर टूटने से फल्गु नदी भी उफान पर है। इसके चलते जहानाबाद जिले के मोदनगंज और घोसी अंचल क्षेत्र में नदी का जलस्तर बढ़ गया है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला