ओडिसा में भीषण लू की स्थिति जारी रहने से सामान्‍य जनजीवन अस्‍त-व्‍यस्‍त

 

    ओडिसा में भीषण लू की स्थिति जारी रहने से सामान्‍य जनजीवन अस्‍त-व्‍यस्‍त हो गया है। लू के दौरान लोग घरों से बाहर नहीं निकल रहे हैं। आवश्‍यक काम से बाहर निकलने वाले पैदल यात्री, सायकिल और मोटर सायकिल चालक प्रचण्‍ड गर्मी से बचने के उपाय तलाशते नजर आ रहे हैं।

    ओडिसा के औद्योगिक शहर अंगुल में इस मौसम में सबसे अधिक तापमान 44 दशमलव सात डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राजधानी भुवनेश्‍वर का तापमान 44 दशमलव छह और बारीपदा का तापमान 44 दशमलव दो डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राज्य के अन्‍य 14 शहरों में भी तापमान 43 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों के लिए भुवनेश्‍वर में रेड अलर्ट जारी किया है।

    मौसम विभाग ने ओडिसा में अगले चार दिनों तक लू की स्थिति बने रहने की संभावना व्‍यक्‍त की है। इन दिनों में उत्‍तरी ओडिसा और पश्चिमी ओडिसा के कुछ जिलों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से ऊपर जा सकता है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला