ओडिशा में भारतीय जनता पार्टी के पहले मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने आज शाम भुवनेश्वर में आयोजित एक भव्य शपथ समारोह में मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। मुख्यमंत्री के साथ दो उपमुख्यमंत्री, कनक वर्धन सिंह देव और प्रावती परिदा सहित 13 मंत्रियों ने भी शपथ ली। शपथ ग्रहण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री अमित शाह, जेपी नड्डा, नितिन गडकरी, जुएल ओराव, धर्मेंद्र प्रधान, भूपिंदर यादव और बीजेपी शासित राज्यों के कई मुख्यमंत्री, बीजेडी सुप्रीमो और पूर्व मुख्यमंत्री नवीन पटनायक और कई अन्य गणमान्य व्यक्ति समारोह में शामिल हुए।
Site Admin | June 12, 2024 8:25 PM
ओडिशा में मोहन चरण माझी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली