ओडिशा के उत्तर पश्चिम क्षेत्र में आए तूफान के कारण राज्य के सीमावर्ती जिलों में हल्की बारिश हो सकती है। इस तूफान का असर पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां और सिमडेगा जिले के सीमावर्ती क्षेत्रों में पड़ सकता है और गरज तथा हवा के साथ हल्की बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे में लोहरदगा, गुमला, रांची, खूंटी, धनबाद, देवघर, जामताड़ा, दुमका, पाकुड़, गोड्डा और साहेबगंज जिले के भी कुछ क्षेत्रों में हल्के बादल छाये रहेंगे।
Site Admin | May 12, 2024 9:08 PM
ओडिशा के उत्तर पश्चिम क्षेत्र में आए तूफान के कारण राज्य के सीमावर्ती जिलों में हल्की बारिश हो सकती है