ए.एफ.सी. फुटबॉल चैम्पियन्स लीग के पहले मैच में ग्रुप-डी में कल पुणे में ईरान के क्लब नासाजी मजनदरान एफ. सी. ने मुम्बई सिटी एफ.सी. को दो गोल से हरा दिया। नासाजी मजनदरान ने 33वें मिनट में एहसान हुसैनी मदद से पहला गोल किया। मोहम्मद्रेजा आजादी ने 62वें मिनट में दूसरा गोल किया। मुम्बई सिटी एफ.सी. ने मैच के दौरान शानदार खेल का प्रदर्शन किया, लेकिन वह कोई गोल नहीं कर पाई।
एशियन फुटबॉल क्लब सुपर लीग में फुटबॉल के चालीस क्लब हिस्सा ले रहे हैं और इन्हें दस ग्रुप में बांटा गया है। प्रत्येक ग्रुप में चार-चार टीमें हैं।
News On AIR | September 19, 2023 10:44 AM | पुणे ए.एफ.सी. चैम्पियन लीग
ए.एफ.सी. फुटबॉल चैम्पियन्स में ईरान के क्लब नासाजी मजनदरान एफ. सी. ने मुम्बई सिटी एफ.सी. को हराया