भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने आज हजारीबाग के सदर अंचल में कार्यरत कर्मचारी, ओहदार तिर्की को चार हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आवेदक ने एसीबी को आवेदन देते हुए बताया था कि उसकी जमीन का भूमि कब्जा प्रमाण पत्र बनाने के लिए कर्मचारी चार हजार की रिश्वत मांग रहा है। हजारीबाग के एसीबी एसपी आरिफ इकराम के नेतृत्व में टीम बना कर जांच की गई।
जांच में मामला सही पाया गया। मामले में कारवाई करते हुए कर्मचारी ओहदार तिर्की को रिश्वत के चार हजार रुपए के साथ एसीबी ने रंगे हाथ गिरफ्तार किया।