चीन के हांगचोओ में एशियाई खेल के दूसरे दिन भारत ने दो स्वर्ण और चार कांस्य पदक सहित छह पदक उसकी झोली में आए। भारत के पदकों की कुल संख्या 11 हो गई है।महिला क्रिकेट के फाइनल में भारत ने श्रीलंका को 19 रन से हराकर इस स्पर्धा में पहली बार स्वर्ण पदक जीता। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका को 117 रन का लक्ष्य दिया था। श्रीलंका की पूरी टीम निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट पर 97 रन पर ही बना सकी। अब तक भारत ने दो स्वर्ण, तीन रजत और छह कांस्य सहित कुल 11 पदक जीत लिए हैं।
News On AIR | September 25, 2023 9:29 PM | एशियाई खेल - महिला क्रिकेट
एशियाई खेल: महिला क्रिकेट के फाइनल में भारत ने श्रीलंका को 19 रन से हराकर इस स्पर्धा में पहली बार स्वर्ण पदक जीता