एशियाई खेलों में प्रदेश के खिलाड़ियों ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर राज्य का सम्मान बढ़ाया है। हॉकी में स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय टीम के सदस्य वाराणसी के ललित उपाध्याय के परिवार में आज खुशी का माहौल है। भाला फेंक प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीतने वाली मेरठ के बहादुरपुर गांव की बेटी अनु रानी आज उनके गांव पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। अनुरानी ने कहा कि सरकार के सहयोग से आज उन्हें यह सफलता मिली है।
News On AIR | October 7, 2023 8:34 PM | lucknow news | Uttar Pradesh
एशियाई खेलों में प्रदेश के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर राज्य का सम्मान बढ़ाया