एम्स देवघर में अग्निशमन यंत्र के लिए फिनलैंड से हुए समझौते की प्रति कोर्ट में पेश करने का निर्देश दिया गया है। कल जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद और जस्टिस एके राय की अदालत ने सांसद निशिकांत दुबे की जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए यह निर्देश दिया। अदालत ने राज्य सरकार को समझौते की कॉपी केंद्र सरकार को देने और केंद्र सरकार को उसे यथाशीघ्र कोर्ट में पेश करने का निर्देश दिया। इस मामले की अगली सुनवाई 20 जून को होगी।
Site Admin | May 14, 2024 4:04 PM
एम्स देवघर में अग्निशमन यंत्र के लिए फिनलैंड से हुए समझौते की प्रति कोर्ट में पेश करने का निर्देश दिया गया