July 7, 2024 5:28 PM

printer

एमपी-एमएलए की विशेष अदालत में मोदी सरनेम मामले में राहुल गांधी के खिलाफ मुकदमा चलेगा

एमपी-एमएलए की विशेष अदालत में मोदी सरनेम मामले में कांग्रेस सांसद व लोकसभा में प्रतिपक्ष के नेता राहुल गांधी के खिलाफ मुकदमा चलेगा। कल मामले की सुनवाई के दौरान प्रतिवादी राहुल गांधी की ओर से उनके अधिवक्ता को अदालत ने आरोप समझाया। इसके बाद अधिवक्ता ने कहा कि वह निर्दाेष हैं।

 

उन्होंने आरोप को स्वीकार नहीं किया. इसके बाद अदालत ने आरोप तय करते हुए शिकायतकर्ता को गवाह प्रस्तुत करने का निर्देश दिया। साथ ही मामले की अगली सुनवाई के लिए 29 जुलाई की तिथि निर्धारित की। शिकायतकर्ता प्रदीप मोदी ने रांची सिविल कोर्ट में 23 अप्रैल को शिकायत दर्ज करायी थी।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला