एफआईएच प्रो लीग के बेल्जियम और इंग्लैंड चरण के लिये भारतीय महिला हॉकी टीम की घोषणा कर दी गई है। 24 सदस्यीय टीम में मिडफील्डर सलीमा टेटे को अनुभवी गोलकीपर सविता पूनिया की जगह कप्तान चुना गया है। नवनीत कौर को उपकप्तान बनाया गया है ।
बेल्जियम में मैच 22 से 26 मई तक और इंग्लैंड में पहली से नौ जून तक होंगे । भारत का सामना पहले चरण में दो बार अर्जेंटीना और बेल्जियम से होगा । लंदन चरण में टीम ब्रिटेन और जर्मनी से खेलेगी ।
भारत इस समय प्रो लीग तालिका में छठे स्थान पर है ।
भारतीय महिला टीम इस प्रकार है:
गोलकीपर : सविता, बिछू देवी खारीबाम
डिफेंडर : निक्की प्रधान, उदिता, इशिका चौधरी, मोनिका, ज्योति छत्री, महिमा चौधरी
मिडफील्डर : सलीमा टेटे (कप्तान ), वैष्णवी विट्ठल फाल्के, नवनीत कौर, नेहा, ज्योति, बलजीत कौर, मनीषा चौहान, लालरेम्सियामी
फॉरवर्ड : मुमताज खान, संगीता कुमारी, दीपिका, शर्मिला देवी, प्रीति दुबे, वंदना कटारिया, सुनेलिता टोप्पो, दीपिका सोरेंग।