June 13, 2024 7:01 PM

printer

एनसीपी नेता और महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजीत पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार ने आज मुंबई के विधान भवन में आगामी राज्यसभा उपचुनाव के लिए अपना नामांकन दाखिल किया

एनसीपी नेता और महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजीत पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार ने आज मुंबई के विधान भवन में आगामी राज्यसभा उपचुनाव के लिए अपना नामांकन दाखिल किया। उनके साथ अजित पवार, एनसीपी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष प्रफुल्ल पटेल और महाराष्ट्र के मंत्री छगन भुजबल भी थे। राज्यसभा उपचुनाव 25 जून को होना है।

महाराष्ट्र के मंत्री छगन भुजबल ने कहा कि पार्टी के कोर ग्रुप के सदस्यों ने सर्वसम्मति से सुनेत्रा पवार को राज्यसभा सीट के लिए नामित करने का फैसला किया है।

सुनेत्रा पवार हाल ही में हुए लोकसभा चुनाव में बारामती से एनसीपी-एससीपी उम्मीदवार सुप्रिया सुले से हार गईं।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला