एचआईवी एड्स के प्रति युवाओं को जागरूक करने के लिए बोकारो स्टील सिटी में नेशनल एड्स कंट्रोल सोसाईटी और झारखंड राज्य एड्स नियंत्रण समिति की ओर से रेड रिबन मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। यह दौड़ पत्थर कट्टा चौक से महात्मा गांधी चौक के बीच आयोजित किया गया। इस मौके पर चास के अनुमंडल पदाधिकारी दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने युवाओं में जागरूकता पैदा करने के लिए सोशल मीडिया में प्रचार का आह्वान किया।
News On AIR | September 27, 2023 10:04 PM | झारखंड बोकारो रेड रिबन
एचआईवी एड्स के प्रति युवाओं को जागरूक करने के लिए बोकारो स्टील सिटी में रेड रिबन मैराथन दौड़ का हुआ आयोजन