स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पुलिस, अग्निशमन, होम गार्ड और नागरिक सुरक्षा तथा सुधार कार्यों से जुडे़ एक हजार 37 कर्मियों को वीरता और सेवा पदक के लिए चुना गया है। इनमें झारखंड के भी 19 पुलिसकर्मी शामिल हैं। आइपीएस अधिकारी दीपक पांडेय सहित सात पुलिसकर्मियों को वीरता पदक के लिए चुना गया है, जबकि 11 पुलिसकर्मियों को सराहनीय सेवा के लिए पदक दिया जायेगा। इसके अलावा झारखंड अग्निशमन विभाग के फायरमैन प्यारेलाल तांबवार को भी वीरता पदक मिलेगा।
Site Admin | August 14, 2024 7:02 PM
एक हजार 37 कर्मियों को वीरता और सेवा पदक के लिए चुना गया है