‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत छत्तीसगढ़ विधानसभा के आवासीय परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपनी मां के सम्मान में बेल का पौधा लगाया। वहीं, विधानसभा अध्यक्ष डॉक्टर रमन सिंह ने सीताफल, नेता प्रतिपक्ष डॉक्टर चरणदास महंत ने हनुमान फल और उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने नीम के पौधे का रोपण किया। पौधारोपण कार्यक्रम में मंत्री, विधायकों और राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों ने भी अपनी मां की स्मृति और सम्मान में पौधे लगाए।
Site Admin | July 25, 2024 7:40 PM
‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपनी मां के सम्मान में बेल का पौधा लगाया