एक तारीख, एक घंटा, एक साथ थीम पर छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों में कल सुबह 10 बजे लोगों द्वारा श्रमदान कर स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान रायपुर नगर पालिक निगम, स्वास्थ्य विभाग और स्वच्छ भारत मिशन द्वारा कल सुबह 10 बजे से शहर के सभी 70 वार्डों में जन भागीदारी के माध्यम से साफ-सफाई और श्रमदान किया जाएगा। वहीं, लोगों को वार्ड और नगर को स्वच्छ बनाने के लिए संकल्प दिलाया जाएगा। वही, केंद्रीय संचार ब्यूरो, क्षेत्रीय कार्यालय बिलासपुर द्वारा अरपा रिवर फ्रंट के पास कल राष्ट्रीय सेवा योजना, नेहरू युवा केंद्र संगठन के सहयोग से विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा।
News On AIR | September 30, 2023 8:08 PM | Chhattisgarh
एक तारीख, एक घंटा, एक साथ थीम पर छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों में 1 अक्टूबर को सुबह 10 बजे लोगों द्वारा श्रमदान कर स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा