ऊधमसिंह नगर के जिलाधिकारी उदयराज सिंह ने गर्मियों के मौसम में गन्ना, मक्का और दलहन जैसी फसलों के उत्पादन को बढ़ावा देने पर जोर दिया है। जल संरक्षण व ग्रीष्मकालीन धान के क्षेत्रफल को कम करने और वैकल्पिक रूप से अन्य फसलों को बढ़ावा को लेकर आयोजित कार्यक्रम में जिलाधिकारी ने यह बात कही। कार्यक्रम में विभिन्न संस्थानों से आये वैज्ञानिकों ने गर्मी के धान के विकल्प के रूप में दलहनी व तिलहनी फसलों की खेती के साथ ही गन्ने की खेती और अन्य फसलों को बढावा देने के सम्बन्ध चर्चा की। गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, पंतनगर के निदेशक शोध, डॉ अजीत कुमार नैन ने कहा कि गर्मी वाले धान की खेती के विकल्प के रूप में मक्का की खेती काफी फायदेमंद है।
Site Admin | May 17, 2024 7:45 PM
ऊधमसिंह नगर के जिलाधिकारी ने गर्मियों के मौसम में गन्ना, मक्का और दलहन जैसी फसलों के उत्पादन को बढ़ावा देने पर जोर दिया