August 2, 2024 9:17 PM

printer

उप मुख्यमंत्री अरुण साव बिलासपुर के तारबहार में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में शामिल हुए

छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री अरुण साव बिलासपुर के तारबहार में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में शामिल हुए। उन्होंने करीब डेढ़ दर्जन महिलाओं को शिविर में नवीनीकृत राशन कार्ड वितरित किए। उन्होंने शिविर में लगे सभी स्टॉलों का अवलोकन किया और प्रत्येक स्टॉल पर मिल रही शिकायतों और उनके निराकरण की जानकारी ली। श्री साव ने शिविर में पहुंचे लोगों से भी मुलाकात की और उनकी समस्याओं पर चर्चा कर निदान के निर्देश अधिकारियों को दिए। इस अवसर पर विधायक सुशांत शुक्ला, कलेक्टर अवनीश शरण और नगर निगम के आयुक्त अमित कुमार भी मौजूद थे। उन्होंने बताया कि तारबहार जनसमस्या निवारण शिविर में कुल दो सौ तेरह आवेदन प्राप्त हुए हैं।
वहीं, उप मुख्यमंत्री अरूण साव ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ के तहत बिलासपुर के मोपका में आयोजित पौधा रोपण कार्यक्रम में अपनी मां के सम्मान में पीपल का पौधा लगाया।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला