August 31, 2024 4:01 PM

printer

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ दो दिवसीय दौरे पर उत्तराखण्ड पहुंचेगे

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ अपने दो दिवसीय प्रस्तावित दौरे पर उत्तराखण्ड पहुंच रहे हैं। इस दौरान वे देहरादून और ऋषिकेश में आयोजित कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। श्री धनखड़ के दौरे के मद्देनज़र सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किये गये हैं। उपराष्ट्रपति आज वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषद, सीएसआईआर-भारतीय पेट्रोलियम संस्थान, देहरादून का दौरा करेंगे और वहां के वैज्ञानिकों, संकाय सदस्यों और छात्रों से बातचीत करेंगे। श्री धनखड़ कल देहरादून स्थित राष्ट्रीय भारतीय सैन्य कॉलेज, देहरादून का दौरा भी करेंगे। उपराष्ट्रपति कल ही एम्स ऋषिकेश का दौरा भी करेंगे, जिस दौरान वे संस्थान के छात्रों और संकाय सदस्यों से मिलेंगे और उनसे बातचीत करेंगे।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला