उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने जोर देते हुए कहा है कि किसानो को वर्तमान में तकनीकी रुप से आगे बढ़ने की जरूरत है। उन्होंने किसानों को कृषि से संबंधित उद्योगों के साथ जोड़ने पर भी बल दिया। उपराष्ट्रपति ने ऊधमसिंह नगर जिले में गोविन्द बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में यह बात कही। इससे पहले, उपराष्ट्रपति ने नैनीताल जिले में बाबा नीम करौरी आश्रम में दर्शन कर पूजा-अर्चना की। इस मौके पर पत्रकारों के साथ बातचीत में उन्होंने कहा कि “भारत की पांच हजार साल की सांस्कृतिक विरासत दुनिया में बेमिसाल है और आज की वैश्विक समस्याओं के समाधान में भारतीय संस्कृति एक महत्वपूर्ण स्थान रखती है।
Site Admin | May 30, 2024 8:38 PM
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने किसानो को तकनीक के साथ आगे बढ़ने की जरूरत पर जोर दिया