उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ कल उत्तराखंड के उधम सिंह नगर और नैनीताल के एक दिवसीय दौरे पर रहेंगे। उनका कैंचीधाम स्थित बाबा नीब करोरी आश्रम में दर्शन करने का कार्यक्रम प्रस्तावित है। श्री धनखड़ उधम सिंह नगर के पंतनगर स्थित गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के शिक्षकों और कर्मचारियों के साथ संवाद कार्यक्रम में भी हिस्सा लेंगे। उपराष्ट्रपति के दौरे को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं।
Site Admin | May 29, 2024 7:44 PM
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ कल उत्तराखंड के उधम सिंह नगर और नैनीताल के दौरे पर रहेंगे