September 1, 2024 6:47 PM

printer

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने सैन्य स्कूलों में बालिकाओं को प्रवेश देने के निर्णय को गेम चेंजर बताया

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने सैन्य स्कूलों में बालिकाओं को प्रवेश देने के निर्णय को गेम चेंजर बताया है। उन्होंने कहा कि सैन्य स्कूलों में लड़कियों का प्रवेश लैंगिक समानता और लैंगिक न्याय के लिए उठाए गए उल्लेखनीय सकारात्मक कदमों को दर्शाता है।

 

आज राष्ट्रीय इंडियन मिलिट्री कॉलेज, आर.आई.एम.सी, देहरादून के कैडेट्स को संबोधित करते हुए श्री धनखड़ ने कहा कि उन्हें भविष्य की चुनौतियों का सामना करने और विश्व के कल्याण में योगदान देने के लिए तैयार किया जा रहा है। इससे पहले, उपराष्ट्रपति ने कॉलेज परिसर में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

 

उन्होंने आर.आई.एम.सी के सभी कैडेट्स को एक पेड़ मां के नाम अभियान से जुड़कर पौधरोपण करने का आह्वान भी किया। 

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला