उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ आज ग्रेटर नोएडा स्थित बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट के 36 वें दीक्षांत समारोह में बतौर अतिथि शामिल हुए। उपराष्ट्रपति ने पीजीडीएम के विद्यार्थियों को डिग्री प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया। इस मौके पर उपराष्ट्रपति ने कहा कि शिक्षा केवल ज्ञान प्राप्त करने का साधन ही नहीं है बल्कि प्रगति, सशक्तिकरण और सामाजिक बदलाव की आधारशिला भी है।
Site Admin | May 6, 2024 7:52 PM
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ग्रेटर नोएडा के बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट के 36 वें दीक्षांत समारोह में शामिल हुए