उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ कल एक दिवसीय दौरे पर बिहार जायेंगे। श्री धनखड़ दोपहर में राजगीर स्थित नालंदा विश्वविद्यालय में शिक्षकों और छात्रों के साथ संवाद करेंगे। उपराष्ट्रपति बनने का बाद श्री धनखड़ का यह पहला बिहार दौरा है। देशभर में समाज के सभी वर्गों के साथ संवाद के कार्यक्रम के तहत उपराष्ट्रपति नालंदा विश्वविद्यालय के छात्रों के साथ यह बातचीत करेंगे। इससे पहले अपने दौरे के क्रम में उप राष्ट्रपति सुबह गया जायेंगे वे गया में चल रहे विश्व प्रसिद्ध पितृपक्ष मेले में अपने पूर्वजों की याद में विष्णुपद मंदिर में तर्पण करेंगे।
News On AIR | September 28, 2023 8:43 PM | बिहार - उपराष्ट्रपति
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ कल एक दिवसीय दौरे पर बिहार जायेंगे