छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री और गृहमंत्री विजय शर्मा ने अमरकंटक के मृत्युंजय आश्रम में कांवड़ियों के लिए की गई व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने कांवड़ियों को भोजन का वितरण भी किया। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री ने बताया कि अमरकंटक से भोरमदेव मंदिर तक एक सौ पचास किलोमीटर लंबी कांवड़ यात्रा को सुगम और सुरक्षित बनाने के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। कांवड़ियों के लिए पन्द्रह से अधिक स्थानों पर चिकित्सकों और स्वास्थ्य कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। यात्रा के दौरान सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस पेट्रोलिंग टीमें और अनुविभागीय अधिकारियों की तैनाती की गई है। वहीं, उपमुख्यमंत्री ने आज अमरकंटक स्थित नर्मदा मैय्या मंदिर और जलेश्वर महादेव मंदिर पहुँचकर पूजा-अर्चना की और प्रदेशवासियों के लिए सुख-शांति-समृद्धि की कामना की।
Site Admin | August 12, 2024 8:13 PM
उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने अमरकंटक के मृत्युंजय आश्रम में कांवड़ियों के लिए व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया