August 1, 2024 8:01 PM

printer

उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने पिछले दिनों विस्फोट में मारे गए जवान भरत साहू के परिजनों से मुलाकात की

छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव बीजापुर में पिछले दिनों आईईडी विस्फोट में मारे गए जवान भरत साहू के रायपुर स्थित घर पहुंचे और परिजनों से मुलाकात की।  श्री साव ने परिजनों से कहा कि सरकार परिवार की हरसंभव मदद करेगी। उन्होंने रायपुर नगर निगम के आयुक्त से चर्चा कर जल्द ही मोवा चौक पर शहीद भरत साहू की मूर्ति स्थापित करने के निर्देश दिए।
इस दौरान उपमुख्यमंत्री श्री साव के साथ रायपुर ग्रामीण के विधायक मोतीलाल साहू और साहू समाज के अनेक पदाधिकारी भी मौजूद थे। 

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला